होम / दुर्ग-भिलाई / डुंडेरा की 31 छात्राओं को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें, विधायक ललित चंद्राकर बोले- बेटियों की शिक्षा को मिलेगी नई गति
दुर्ग-भिलाई

डुंडेरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा में मंगलवार को सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 31 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना राज्य सरकार की ऐसी महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा की राह आसान होगी।
उन्होंने छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित बेटी ही परिवार, समाज और प्रदेश के विकास की मजबूत आधारशिला बनती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और समावेशी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, समय पर निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, नियमित पालक-शिक्षक बैठक, न्योता भोज तथा भारतीय संस्कृति आधारित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का वातावरण तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, पार्षद विक्की चंद्राकर, हरीश नायक, महामंत्री रोहित धनकर, पुनाराम कलिहारी, इंद्रजीत सोनी, प्रेम नारायण वर्मा, केशव महिपाल, योगेश महिपाल, नारायण निर्मलकर, हर्ष चंद्राकर, दुर्गेश साहू, नंदकुमार साहू, प्राचार्य सरिता मसी, व्याख्याता रमा अग्निहोत्री, राम मिलन सिन्हा, जे. संजय, आर.आर. घर, संगीता आनंद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सरिता मसी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.