होम / दुर्ग-भिलाई / दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास : धीरज बाकलीवाल
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे केंद्र सरकार की दमनकारी नीति और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की शांतिपूर्ण आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
धीरज बाकलीवाल ने जारी बयान में कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका आरोप है कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं के बावजूद केंद्र सरकार जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उनके अनुसार, आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे शिक्षाविद् एवं जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भी नजरबंद किया गया। इसके बाद जब छात्र संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य प्रदर्शनकारी भी प्रभावित हुए, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों की आवाज उठाते रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। छात्रों पर बल प्रयोग कर केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, घायल छात्रों को समुचित उपचार एवं मुआवजा दिया जाए तथा सरकार छात्रों से तत्काल संवाद कर उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान करे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.