ब्रेकिंग

ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

23021072026112429whatsappimage2026-07-21at4.51.59pm.jpeg

दुर्ग। ग्राम पंचायत खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट के निर्माण के विरोध में  सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने जनभावनाओं, पर्यावरणीय प्रभाव और चरागाह भूमि की सुरक्षा का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जिस भूमि पर प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है, उसका उपयोग वर्षों से ग्रामीणों एवं आसपास के गांवों के पशुओं के लिए चरागाह के रूप में किया जाता रहा है। उनका कहना है कि यहां प्लांट बनने से पशुपालकों के सामने चारे का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा और पारंपरिक चराई व्यवस्था प्रभावित होगी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान ग्राम सभा और ग्राम पंचायत द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों को तहसीलदार द्वारा खारिज कर दिया गया, जो उनके अनुसार पेसा अधिनियम तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की भावना के विपरीत है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रस्तावित प्लांट के संचालन से दुर्गंध, प्रदूषण, भूजल पर प्रतिकूल प्रभाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आपत्तियों एवं सुझावों का समुचित निराकरण किए बिना निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है, जो जनहित के विरुद्ध है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, ग्रामीणों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ग्रामीणों की जायज मांगों की अनदेखी करता है तो कांग्रेस ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने मांग की कि सभी आपत्तियों के निराकरण और ग्रामीणों की सहमति मिलने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से चरागाह भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता होने पर प्लांट के लिए किसी अन्य उपयुक्त शासकीय भूमि का चयन करने की मांग की, ताकि किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों के हित प्रभावित न हों।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, युवा कांग्रेस अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष हेमंत साहू, नारधा मंडल कांग्रेस के नरेश कुमार उपाध्याय, सरपंच जितेंद्र टंडन, ग्राम पटेल मंगलू सिन्हा, नवाब अली, अरुण साहू, महेंद्र साहू, रवि चेलक, दया साहू सहित पंचगण, बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.