दुर्ग । दुर्ग जिला पेंशन एसोसिएशन के आलोक नारंग नए अध्यक्ष बनाए गए है। यह निर्णय एसोसिएशन की मासिक बैठक में लिया गया है। बैठक में प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान धमतरी और प्रान्तीय सचिव हसीना खान दुर्ग विशेष रुप से मौजूद रही। दुर्ग जिला पेंशन एसोसिएशन के कार्यकारिणी में डीपी साहू महामंत्री, पुरुषोत्तम साहू संरक्षक, जीपी सोनी संरक्षक, श्रीमती विजयलक्ष्मी, भरतलाल मोंगरे, श्री त्रिपाठी उपाध्यक्ष, दुलारदास साहू सचिव, सहसचिव अनिता, धनेश्वर, सगंठन सचिव आरडी चतुर्वेदी, प्रचार सचिव वंशी साहू, मीडिया प्रभारी वासुदेव चौधरी, कार्यालय सहायक उमेश अवस्थी को नियुक्त किया गया है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। बैठक में एसोसिएशन की उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी द्वारा नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.