ब्रेकिंग

महिला की हत्या का अंधा कत्ल चंद घंटों में सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

887210720260840541001609015.jpg

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के अंधे कत्ल का दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गहन पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को परिजनों ने भगवंतीन साहू की गुमशुदगी की सूचना दी। इसी दौरान पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में परिजनों ने शव की पहचान भगवंतीन साहू के रूप में की। पोस्टमार्टम में सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटों के साथ हत्या की पुष्टि होने पर पुलगांव थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस का संदेह हर्ष यादव (19) निवासी पीसेगांव और नितेश ठाकुर (20) निवासी चंदखुरी पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन दोनों शराब के नशे में थे। तहसील कार्यालय के पास उनकी मुलाकात महिला से हुई, जिसे पैसों का लालच देकर ई-रिक्शा से पुलगांव नाला स्थित सुनसान स्थान पर ले गए। वहां महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला द्वारा विरोध करने और पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर दोनों ने पहले गमछे से उसका गला दबाया और फिर बोल्डर पत्थर से सिर और चेहरे पर कई वार कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए तथा अपने कपड़े बदलकर और छिपाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, वारदात के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्ष, परिस्थितिजन्य, वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर दें, ताकि अपराधियों के विरुद्ध समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.