-स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने आयुक्त एवं स्थापना-लेखा शाखा का जताया आभार
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त के विशेष प्रयासों एवं सकारात्मक पहल से निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित वित्तीय प्रकरणों का निराकरण किया गया है। मई 2026 तक की जीपीएफ, एनपीएस, उपादान (ग्रेच्युटी) एवं अवकाश नकदीकरण की देय राशि संबंधितअधिकारी-कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कराई गई है।
इस पहल के अंतर्गत जीपीएफ राशि रुपये 31,77,308, एनपीएस राशि ₹36,60,544, अवकाश नकदीकरण राशि ₹54,57,296 एवं उपादान (ग्रेच्युटी) राशि ₹41,32,662 सहित कुल ₹1,64,23,810 की राशि का भुगतान किया गया है।
स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, नगर पालिक निगम दुर्ग के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आयुक्त महोदय एवं स्थापना तथा लेखा शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित वित्तीय प्रकरणों के निराकरण से वर्तमान कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिली है। इससे निगम प्रशासन के प्रति कर्मचारियों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी कर्मचारियों से जुड़े सभी वित्तीय एवं सेवा संबंधी प्रकरणों का इसी प्रकार प्राथमिकता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाता रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.