होम / दुर्ग-भिलाई / दहेज प्रताड़ना मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में वैशाली नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना वैशाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति, सास एवं देवर द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई तथा जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 149/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 296, 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को सुषमा पाण्डेय (50 वर्ष) एवं अस्वनी पाण्डेय (23 वर्ष), निवासी शांतिनगर, दशहरा मैदान के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार घटना का मुख्य कारण दहेज की मांग को लेकर उत्पन्न पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना है। मामले में कोई सामग्री जब्त नहीं की गई है।
इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर के विवेचना दल एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा अथवा महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.