खेल

अंडर 19 एवं अंडर 13 जिला शतरंज चैम्पियनशिप का महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ

766040720260951591001516270.jpg

-दिमागी कौशल बढ़ाने का सशक्त माध्यम है शतरंज: महापौर नीरज पाल 
-चयनित खिलाड़ी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व 

Image after paragraph


दुर्ग / भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित स्मृति नगर भिलाई के सहयोग से स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 19 एवं अंडर 13 शतरंज चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ महापौर नीरज पाल के मुख्य आतिथ्य एवं स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे की अध्यक्षता में शतरंज की चाल चलकर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, श्रीमती रीता तिवारी,आरती अरोरा,दीप चटर्जी,संजय मदनाल, अमित देशमुख, देवव्रत चौधरी इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, शतरंज प्रशिक्षक सुरेंद्र बल्लेवार उपस्थित थे।
    जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में दोनों वर्गों में जिले के कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। जिसमें अंडर 19 में 4 बालक एवं 4 बालिकाओं तथा अंडर 13 में 2 बालक एवं 2 बालिकाओं का चयन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
     इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर नीरज पाल ने उपस्थित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए शतरंज को दिमागी कौशल बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करने तथा जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंकित करने का आव्हान किया। महापौर ने स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित एवं अध्यक्ष राजीव चौबे को खेलो एवं खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रशंसा की।

Image after paragraph


    कार्यक्रम के अध्यक्ष राजीव चौबे ने बताया कि संस्था द्वारा सभी खेलों को बढ़ावा देने के समय समय पर आयोजन एवं प्रति वर्ष ग्रीष्मकालीन में सभी खेलों का निःशुल्क समर कैंप लगाया जाता है । उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ दुर्ग की सराहना करते हुए सदैव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
    विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन के माध्यम से ही छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने जिले में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए शतरंज संघ की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
      सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, अनिल शर्मा, दिनेश जैन, गुलाब चौहान , जयंता दास, दिव्यांशु उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
    स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा तथा आशुतोष चावरे,चंदन विश्वकर्मा है।
कार्यक्रम के अंत में महापौर नीरज पाल एवं अतिथियों को जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं आभार प्रदर्शन संघ के सचिव तुलसी सोनी ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.