.jpeg)
दुर्ग। दुर्ग पुराना बस स्टैंड स्थित "हमारा पेट्रोल पंप" से बेचे जा रहे पेट्रोल में पानी की मिलावट का गंभीर मामला सामने आया है। पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार ने 08 जुलाई 2026 को उक्त पंप से पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद वाहन में समस्या आने पर जांच की गई तो पेट्रोल में पानी की मिलावट पाई गई। इसका वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है।
श्री ताम्रकार ने इस संबंध में जिलाधीश महोदय एवं खाद्य नियंत्रक, दुर्ग को लिखित शिकायत सौंपी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग सिंह भादोरिया ने तत्काल पेट्रोल का सैंपल लेकर उसे नाप-तोल शाखा को जांच हेतु भेजने एवं उचित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
श्री ताम्रकार ने कहा कि इस प्रकार की मिलावट से आम जनता को आर्थिक नुकसान हो रहा है और वाहनों को क्षति पहुंच रही है। यह उपभोक्ताओं के साथ सरासर धोखाधड़ी है। प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को इस मिलावट से बचाया जा सके। पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पोषण साहू पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार शहर महामंत्री दुष्यंत देवांगन ,विधि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम देशमुख, पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, अनीस रजा, मनीष सोनवानी ,खेलकूद विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अंसार अहमद, शिव वैष्णव ,वरिष्ठ अधिवक्ता डाहरिया, हिमांशु शर्मा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता गण अपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.