होम / दुर्ग-भिलाई / डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किये
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए और भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उनका अटल संकल्प भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाला उनका दूरदर्शी चिंतन, त्याग और समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का अक्षय स्रोत है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू सहित दुर्ग भाजपा परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.