रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा श्रीमती आकांक्षा राठौर को वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। आकांक्षा राठौर ने अपना शोध प्रबंध "भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में मानव संसाधन प्रबंध का विश्लेषणात्मक अध्ययन (छत्तीसगढ़ के विशेष संदर्भ में)" विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनका यह शोध कार्य डॉ. विजय कुमार चौबे, दुर्गा कॉलेज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
आकांक्षा राठौर, अजय राठौर की सुपुत्री एवं आशीष राठौर की धर्मपत्नी हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शक, माता-पिता, पति तथा समस्त परिजनों के सहयोग, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.