रायपुर। दुर्ग जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष सिंह भंडारी ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मनीष सिंह भंडारी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश में तेजी से बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवासों तथा महिलाओं को हर माह समय पर महतारी वंदन योजना की राशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता को मिल रहे लाभ को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मनीष सिंह भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य हो रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.