राजनीति

नकटी प्रकरण को लेकर दुर्ग में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

91004072026134123whatsappimage2026-07-04at7.08.19pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड स्थित ग्राम नकटी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कथित रूप से गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) और जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पटेल चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर और दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने किया। इसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि नकटी गांव में वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को बिना उचित पुनर्वास के बेघर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को बिजली, पानी, सड़क, राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहा, उनके मकानों पर अचानक कार्रवाई करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास, उचित मुआवजा और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की मांग की।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के लोगों को बेघर करना अमानवीय कदम है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को न्याय, पुनर्वास और उचित मुआवजा देने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत नहीं मिली तो पार्टी इस मुद्दे को प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का रूप देगी।
प्रदर्शन में राजीव गुप्ता, पुकेश चंद्रकार, निरंजन राजपूत, नंदकुमार सेन, विशाल देशमुख, राम सूर्यवंशी, रायसिंह दिकोला, मोहन साहू, कमलेश साहू, देवेंद्र देशमुख, करीम खान, पवन पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.