दुर्ग

कार्यपालक निदेशक संजय खंडेलवाल को भावभीनी विदाई, शिरीष सेलट संभालेंगे दुर्ग क्षेत्र की कमान

27003072026120440whatsappimage2026-07-03at5.33.01pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक  संजय खंडेलवाल को उनके स्थानांतरण पर आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। श्री खंडेलवाल को अब रायपुर मुख्यालय में कार्यपालक निदेशक (संचारण-संधारण) के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ किया गया है, जहाँ से वे पूरे प्रदेश की विद्युत वितरण व्यवस्था के संचालन का दायित्व संभालेंगे। दुर्ग क्षेत्र में श्री खंडेलवाल के स्थान पर अब शिरीष सेलट नए कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
  विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 26 दिसंबर 2024 से अब तक के उनके कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि श्री खंडेलवाल न केवल एक कुशल नेतृत्वकर्ता हैं, बल्कि बहुत ही बुद्धिमान, सज्जन और सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति भी हैं, जो बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान सहजता से कर लेते हैं। उनके कार्यकाल में कार्यालय में एक शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा, जो भविष्य में भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
  अपने विदाई संबोधन में श्री खंडेलवाल ने कहा कि कार्य को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश की जनता और कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रितु खंडेलवाल को देते हुए उनके सहयोग के प्रति आभार जताया। साथ ही, उन्होंने उपस्थित सभी सहकर्मियों से आग्रह किया कि वे नवपदस्थ कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट को भी दुर्ग क्षेत्र के विकास हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
  कार्यक्रम में कार्यपालक निदेषक श्री खंडेलवाल की पत्नी श्रीमती रितु खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस. मनोज, इसीजीआरएफ के अध्यक्ष पी.वी.सजीव, अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ठाकुर, डीजीएम एच आर संतोश साहू एवं कार्यपालन अभियंता श्रीमती अनसुईया ठाकुर सहित कार्यलय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिश्ठ कल्याण अधिकारी डी.के.डूम्भरे एवं आभार प्रदर्षन स्टॉफ ऑफिसर बी.एस.राजपूत द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.