होम / दुर्ग-भिलाई / भारतीय स्टेट बैंक के 71वें स्थापना दिवस पर सेक्टर-1 भिलाई में रक्तदान शिविर आयोजित, 46 यूनिट रक्त संग्रहित
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
भिलाई। भारतीय स्टेट बैंक के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक, सेक्टर-1 भिलाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
यह आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी, जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषन मिंज तथा जिला चिकित्सालय दुर्ग ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संतराम चुरेंद्र के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।
रक्तदान शिविर में भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर-1 भिलाई के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार यादव, प्रबंधक मानव संसाधन सौरोदीप हालदार, मुख्य प्रबंधक वरुण शुक्ला, श्रीमती सुष्मिता बोस सहित बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर के दौरान कुल 46 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजन में रेडक्रास सोसायटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप सिंह ठाकुर तथा मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर की विशेष सहभागिता एवं प्रेरणादायी सहयोग उल्लेखनीय रहा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय वर्मा, डॉ. वैष्णवी आडिल, काउंसलर टी. एस. एंथोनी, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, ब्लड बैंक सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, सीनियर लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, मधुसूदन देवांगन, भूपेश दिल्लीवार, तरुण महिलागें, हिमांशु चंद्राकर एवं अशोक मानिकपुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को साधुवाद देते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक भागीदारी निभाकर समाज के प्रति अपने दायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.