होम / दुर्ग-भिलाई / चिल्हर की किल्लत दूर करने दुर्ग के फुटकर सब्जी व्यापारियों को बांटी गई चिल्हर
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। शहर के विभिन्न सब्जी बाजारों में लंबे समय से बनी चिल्हर (खुले पैसे) की समस्या को दूर करने के लिए विशेष पहल करते हुए फुटकर सब्जी विक्रेताओं को चिल्हर वितरित की गई। यह वितरण कार्य दुर्ग के इंदिरा मार्केट, समृद्धि बाजार, सिकोला बाजार एवं शनिचरी बाजार में किया गया।
थोक फल एवं सब्जी व्यापारी संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष नासिर खोखर ने बताया कि लगातार चिल्हर की कमी के कारण छोटे व्यापारियों को लेनदेन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनके व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि कई ऐसे विक्रेता हैं जो अब भी ऑनलाइन भुगतान प्रणाली का उपयोग नहीं कर पाते, ऐसे में खुले पैसे की उपलब्धता उनके लिए बेहद जरूरी है।
इस समस्या के समाधान के लिए दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर चिल्हर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से दुर्ग के विभिन्न चिल्हर सब्जी बाजारों में फुटकर व्यापारियों को चिल्हर वितरित की गई। व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दैनिक कारोबार में सुविधा होगी और ग्राहकों को भी भुगतान के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.