दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में मंगलवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले 07 अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने लगभग 35 से 45 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा पुलिस सेवा में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अपने अनुभवों के माध्यम से उपस्थित पुलिस कर्मियों को सेवा भावना और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों की उपस्थिति ने समारोह को भावनात्मक एवं आत्मीय बना दिया।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार हैं —
1. उप निरीक्षक शिवनारायण सिंह
2. उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा
3. सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सोनी
4. सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दीवान
5. प्रधान आरक्षक क्रमांक 625 नंद कुमार सिंह
6. प्रधान आरक्षक क्रमांक 998 लवण सिंह
7. प्रधान आरक्षक क्रमांक 727 यदुलाल पाटिल
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग तथा पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि विभाग अपने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और जनसेवा के योगदान का सम्मान करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.