ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग की प्राचार्य प्रभा मिंज सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नत, मुंबई संभाग की मिली जिम्मेदारी

25101072026113153whatsappimage2026-07-01at4.59.29pm.jpeg

दुर्ग। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दुर्ग की प्राचार्य प्रभा मिंज के सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नत होकर मुंबई संभाग में नियुक्त होने पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल, दूरदर्शी नेतृत्व तथा शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ, रायपुर संभाग के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गिरी एवं महासचिव डॉ. अजय आर्य ने संघ की ओर से प्रभा मिंज का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रभा मिंज अपने अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर मुंबई संभाग में भी शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देंगी।
अपने संबोधन में डॉ. अजय आर्य ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक और कुशल प्रशासक के व्यक्तित्व में दृढ़ता और संवेदनशीलता का संतुलन आवश्यक होता है। उन्होंने महाकवि भवभूति के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का प्रसार नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है। शिक्षक को परिस्थितियों के अनुसार कभी वज्र की तरह अडिग और कभी पुष्प की तरह संवेदनशील बनना पड़ता है।
विद्यालय की ओर से वक्ताओं ने प्रभा मिंज के कार्यकाल को अनुशासन, समर्पण, सरलता और मानवीय मूल्यों का उदाहरण बताया। कहा गया कि उन्होंने विद्यालय को सदैव परिवार की तरह संचालित किया और शिक्षकों व विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए।
अपने उद्बोधन में प्रभा मिंज ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पदोन्नति केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दुर्ग में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा और नई जिम्मेदारी में भी वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।
कार्यक्रम का संचालन रोशनी चंद्राकर ने किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके पद से नहीं बल्कि उसके द्वारा समाज और लोगों के जीवन पर छोड़े गए सकारात्मक प्रभाव से होती है।
समारोह में आर. पी. सेहमी, डॉ. अजय आर्य, शैलेंद्र कुमार गिरी, फ़रहाना खान, जे. के. चौधरी, भारती यादव, दीपिका प्रधान, मनीषा के. आर., दिव्या परमार, पिंकी सिंह सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभा मिंज के स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे सहायक आयुक्त के रूप में भी अपने नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता से केंद्रीय विद्यालय संगठन की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.