दुर्ग-भिलाई

वार्ड 36 को विकास कार्यों की सौगात, ₹17.50 लाख से बनेंगी नालियां और पुलिया

29501072026123526whatsappimage2026-07-01at6.01.38pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक समस्याओं के निराकरण की दिशा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 36 गंजपारा (पुलिस लाइन क्षेत्र) में लगभग ₹17.50 लाख की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शिव नायक, वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्वीकृत कार्यों के तहत बांधा तालाब निचली बस्ती एवं जीवन प्लाजा के पीछे, मंदिर से चौहान निवास तक, मोहन बाल मंदिर के आसपास तथा सरदार पटेल स्कूल के सामने नाली एवं पुलिया निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन भी अधिक सुगम हो सकेगा।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल और स्वच्छता जैसे आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि शहर का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
महापौर ने कहा कि बरसात के मौसम में जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था अत्यंत आवश्यक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिन क्षेत्रों में नालियों एवं पुलियों की आवश्यकता महसूस की गई, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा और स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण तैयार होगा।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने वार्ड में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए नगर निगम एवं महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
कार्यक्रम में उपअभियंता मोहित मरकाम, अजय शर्मा, कमल नारायण रूंगटा, विजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, प्रहलाद, महेंद्र सक्सेरिया, सरिता शर्मा, किरण सेन, चंचल शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.