दुर्ग। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के मुखिया सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जे.पी. मेश्राम से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया तथा चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चिकित्सकों की सेवाओं, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर, योगेश चंद्राकर तथा नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलदीप सिंह एवं रितेश जैन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
उपस्थितजनों ने कहा कि विश्व चिकित्सक दिवस चिकित्सकों के सम्मान, गौरव एवं प्रतिष्ठा को समर्पित दिवस है, जो समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.