होम / दुर्ग-भिलाई / जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता
दुर्ग-भिलाई
-पांचो भाजपा मंडल में कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां की साझा,
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
दुर्ग। जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया। बोरसी स्थित मीनाक्षी नगर के चंद्राकर भवन में आयोजित शुभकामना समारोह में सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। सभी ने श्री कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयां वितरित कर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कई कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में चंद्राकर भवन पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ श्री कौशिक का स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। श्री कौशिक के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग शहर के पांचों भाजपा मंडलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। वहीं अपने जन्मदिन को यादगार और सामाजिक संदेश से जोड़ते हुए सिविल लाइन, कसारीडीह स्थित मां सतरूपा शीतला मंदिर परिसर में श्री कौशिक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, विभिन्न विधायकगण, भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से श्री कौशिक को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित भाजपा एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने पहुंचकर श्री कौशिक को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री विनोद अरोरा, दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार, अशोक राठी, मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष राकेश सेन, सह-कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, एमआईसी सदस्य निलेश अग्रवाल, भाजपा नेता संतोष सोनी, नितेश साहू, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, सैय्यद आसिफ खान, पार्षद सरिता चंद्राकर, रोमनाथ साहू, विनोद चंद्राकर, अजय तिवारी, पोषण साहू, गौरव शर्मा, पूर्व पार्षद अरुण सिंह, चंडी मंदिर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, विनायक नातू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, दुर्ग जिला चेम्बर अध्यक्ष अनूप गटागट, प्रदेश चेम्बर उपाध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, अरविंदर खुराना, सतविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने उपस्थित होकर श्री कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.