होम / दुर्ग-भिलाई / शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव - विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग-भिलाई
-शा. प्राथमिक शाला खाड़ा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल, नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
.jpeg)
दुर्ग। शासकीय प्राथमिक शाला खाड़ा में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री चंद्राकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
श्री चंद्राकर जी ने कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक प्रदान कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया। साथ ही विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन आनंद से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित नेवता भोज में सहभागिता कर श्री चंद्राकर ने विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामीणजनों के साथ आत्मीय संवाद किया।
अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “शिक्षा ही हमारे भविष्य की पूंजी है। हमारे गांव-क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए आज हम सभी मिलकर प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लें, क्योंकि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।”विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में लगातार शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा* - “बच्चे कच्चे मिट्टी के समान होते हैं, जिस साँचे में ढालो वैसा ही उनका स्वरूप बनता है। इसलिए घर के संस्कारों के साथ-साथ स्कूल में भी बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मैं सभी बच्चों से आग्रह करता हूं कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। शिक्षा के माध्यम से आप जो बनना चाहते हो, जो मुकाम हासिल करना चाहते हो, वो सब बन सकते हो। इसलिए जीवन में ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करो, क्योंकि शिक्षा से ही प्रगति के द्वार खुलते हैं।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गाँव के सरपंच नंद कुमार साहू , आलबरस सरपंच सैनिक भुवन , भोथली सरपंच नेमीन खुटेल, जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी साहू, महामंत्री पुराण देशमुख, बूथ अध्यक्ष दशरथ देशमुख, रामेश्वर प्रसाद साहू, भेवेंद्र देशमुख, प्राचार्य जे. आर. साहू, संकुल समन्वयक जनार्दन सेन, प्रधान पाठक श्रीमती यशोदा राजपूत, गुमीत साहू, डूमेंद्र सिन्हा, रवि मारकर तथा बड़ी संख्या में पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.