होम / दुर्ग-भिलाई / भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में संपत्ति कर को लेकर स्टील सिटी चेंबर ने उठाए सवाल
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) क्षेत्र के मकान, दुकान एवं आवासीय लीज संपत्तियों पर संपत्ति कर को लेकर स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा कि जिन संपत्तियों का स्वामित्व भिलाई इस्पात संयंत्र के पास है, उन पर संपत्ति कर का भुगतान भी संयंत्र प्रबंधन द्वारा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम एक ओर कर्मचारियों की कमी का हवाला देता है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय केवल कर वसूली पर ध्यान केंद्रित करता दिखाई देता है। उनका कहना है कि नगर निगम को शहर के नागरिकों, विशेषकर तृतीय पक्ष निवासियों एवं व्यवसायियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।
ज्ञानचंद जैन ने कहा कि यदि नगर पालिका निगम भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में कार्य करना चाहता है, तो उसे कर वसूली के साथ-साथ सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो एजेंसी नागरिकों को सुविधाएं देगी, उसे सहयोग मिलेगा, लेकिन बिना पर्याप्त सुविधाओं के केवल आर्थिक भार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर निगम से इस संबंध में अपने आदेशों पर पुनर्विचार करने तथा किसी भी निर्णय से पहले तृतीय पक्ष नागरिकों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ने की मांग की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.