दुर्ग-भिलाई

‘अल मदद’ के स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया लोगों ने,याद किए करबला के शहीद

37730062026113555whatsappimage2026-06-30at5.02.45pm.jpeg

-मुस्लिम कम्युनिटी हॉल सेक्टर-6 में दिन भर चला आयोजन, विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी

Image after paragraph


भिलाई। अलमदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्त दान शिविर एवं दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 29 जून को मुस्लिम कम्युनिटी हॉल सेक्टर-6 में आयोजन किया गया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी दी और नि:शुल्क स्वास्थय शिविर में परीक्षण करवाया। सोसाइटी की ओर से स्वास्थ्य शिविर के बाद शाम 5 बजे से औरतों की लिए तकरीर रखी गई थी। जिसमें आलिमा गुल निशा ने करबला के शहीदों का बयान किया गया।  
अल मदद सोसाइटी की डायरेक्टर अंजुम अली ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर और तकरीर के बाद फातिहा ख्वानी हुई और आखिर में खिचड़ा तकसीम किया गया।  इस आयोजन में बैतुलमाल कमेटी, इकरा टीचर्स एसोसिएशन, अंजुमन हुसैनिया, सीटीबी फाउंडेशन, हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी के ओहदेदारों के साथ सैयद जमशेद अली एजीएम (बीएसपी), सीजीटी फाउंडेशन के प्रमुख आरिफ अशरफी, हुसैन, बैतुलमाल कमेटी से अब्दुल हफीज़, अलीम सिद्दीकी एवं सैयद बाबा की भागीदारी रही। वहीं पूरे आयोजन को सफल बनाने में अलमदद सोसाइटी से कौसर खान, शाहीन खान, लीना तज़नीम, कैसर इकबाल, शीरिन कुरैशी, दिलशाद, साबरा, दरख्शां अंजुम, नीलोफर, रुखसाना सिद्दीकी, समीना खान, रुबिना, तहमीना, डॉक्टर अमरीन, सैयद निसार, शमीमुद्दीन, दानिश कुरैशी, अब्दुल शमी, शादाब, आरिफ खान, शौकत इकबाल, तौहीद अली सिद्दीकी, अशरफ अली और अलीमुद्दीन का प्रमुख योगदान रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.