भिलाई। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश में नेशनल हिमालयन ट्रेकिंग सह ट्रेनिंग अभियान अंतर्गत हम्प्टा पास और चंद्रताल ट्रेकिंग कार्यक्रम 21 जून से 28 जून तक किया गया। ट्रैक की शुरुआत कुल्लू के पास सेउबाग बेस कैंप से हुई जहां से दल ने जोबरा होते हुए चिका ,बालू का घेरा , हम्प्टा पास, शिया गोरू, छत्रु और चंद्रताल तक का ट्रैक पूरा किया।
विस्तृत जानकारी देते हुए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया छत्तीसगढ़ के राज्य सचिव के.सुब्रमण्यम ने बताया कि हम्प्टा पास और चंद्रताल की समुद्र तल से ऊंचाई 14,100 फीट है और यह दुर्गम ट्रैक में शामिल है। इसे दुर्ग-भिलाई इकाई के पांच सदस्यों ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से 39 सदस्यों ने सहभागिता सुनिश्चित की।
इस दल में शामिल वरिष्ठ सदस्य भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त महाप्रबंधक 62 वर्षीय संजय द्विवेदी ने अपनी ऊर्जावान सहभागिता से सभी सदस्यों को प्रेरित किया। भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन विभाग कर्मी बृजबिहारी मिश्र ने ट्रैक लीडर की गौरवशाली भूमिका वहन की। भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल कर्मी ईश्वर कुमार पटेल ने अपने पैर में हुई सर्जरी से उबर कर ट्रैक को पूरा करने का साहस जुटाया।
इस पर्वतारोहण अभियान में भिलाई से भाई-बहन, दिव्या द्विवेदी-आदित्य द्विवेदी, आई टी क्षेत्र में कार्यरत (बैंगलोर - कोलकाता), दिव्यांश व्यास और अवधेश ठाकर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विदित हो कि यूथ हॉस्टल्स एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जो भारत में खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के अन्तर्गत कार्य करने वाली एक स्ववित्तीय संस्था है। अपने आसपास अज्ञात, अल्पज्ञात, अचर्चित,अपरिचित, दुर्गम, बीहड़ वन्य क्षेत्र की सुषमा का आनन्द उठाने के लिए यूथ हॉस्टल्स एक अच्छा माध्यम है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.