खास खबरें

31 वर्षों की सेवा के लिए सीताराम ठाकुर और दिलीप ठाकुर को केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया सम्मानित

188210620261430421001450542.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके द्वारा सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गोंडवाना महासभा, धमधा के कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर तथा समिति सचिव एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को सेवा कार्यों के लिए सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि दोनों सामाजिक कार्यकर्ता पिछले 31 वर्षों से पीड़ितों, जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सतत सकारात्मक सहयोग एवं रचनात्मक सेवा कार्य करते आ रहे हैं। उनके द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सेवा मेडल, छत्तीसगढ़ रत्न, गौरव रत्न एवं मानव सेवा सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से प्रशस्ति पत्र, सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से मदर टेरेसा सम्मान, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव से सेवा सम्मान सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान शामिल हैं।
इसके अलावा केंद्रीय जेल प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, आदिवासी विभाग, नगर निगम, जिला चिकित्सालय और जिला प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर उनके कार्यों को सराहा गया है।
सम्मान प्राप्त होने पर राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282, श्री सत्य साईं सेवा समिति, जीवन दीप समिति तथा सत्यम शिवम सुंदरम समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.