दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास किये। इस दौरान बालोद के जनप्रतिनिधि, स्कूल - कॉलेज के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन की टीम उपस्थित रहे जिन्होंने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कर नियमित योग कर विभिन्न बीमारियों से निजात पाने के उपाय बताये। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, इस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। सामूहिक योग की यह परंपरा हर वर्ष आगे बढ़ते रहे। योग से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते है।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। सामूहिक योगाभ्यास की प्रशंसा करते हुए घर, परिवार, मोहल्ले में प्रतिदिन योगाभ्यास करने की अपील किये जिससे हमारा तन और मन स्वस्थ रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी जी ने स्वस्थ शरीर के लिए अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने आव्हान किये।
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.