दुर्ग। राजनीति के पुरोधा श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी के भांजे एवं पत्रकार राजेंद्र व्यास 'ब्यासू' का आज 8 जुलाई (बुधवार) को राजनांदगांव में निधन हो गया।
वे मोतीलाल वोरा जी के प्रिय भांजे थे और परिवार से उनका गहरा आत्मीय जुड़ाव था। उनके निधन को परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है। बचपन से परिवार के सभी सदस्यों के साथ उनका गहरा स्नेहपूर्ण संबंध रहा और उनकी आत्मीयता सभी के हृदय में सदैव बनी रहेगी।
इस दुःखद अवसर पर उनके छोटे भाई, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "राजेंद्र (ब्यासू)भैया का जाना हमारे पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पिछले लंबे समय से वे बीमारी से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन हर कठिन परिस्थिति का उन्होंने अद्भुत धैर्य और साहस के साथ सामना किया। हम सभी भाई-बहनों का बचपन उनके साथ बीता है। आज उनके जाने से परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हमसे बिछड़ गया। उनकी स्नेहिल स्मृतियाँ सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा समस्त शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
उनकी अंतिम यात्रा कल, 9 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे* उनके निवास, हाउसिंग बोर्ड, लालबाग, राजनांदगांव से प्रारंभ होकर लखोली मुक्तिधाम पहुँचेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.