मनोरंजन

इंटरनेशनल शिमला फेस्टिवल में संजय के सुरों का जादू, झूम उठा जनसैलाब

945180620261437411001435253.jpg

बीएसपी-सेल से रिटायर अफसर की शिमला में शानदार प्रस्तुति
भिलाई
। भिलाई स्टील प्लांट में सुदीर्घ सेवा के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) कॉर्पोरेट ऑफिस से सेवानिवृत्त और प्रख्यात गायक संजय सिंह के सुरों का जादू शिमला में चला। हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी शिमला में आयोजित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल  के मंच पर प्रसिद्ध गायक संजय सिंह ने अपनी शानदार और ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। शिमला के प्रसिद्ध माल रोड पे यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें करीब 20 हज़ार संगीत प्रेमी उपस्थित थे। संगीत प्रेमियों की मौजूदगी में संजय सिंह ने अपने मधुर स्वर और प्रभावशाली गायन से पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।
 इस महोत्सव में देशभर के कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। विशेष रूप से उनके द्वारा गाए गए सदाबहार गीत “पुकारता चला हूँ मैं” और “गुलाबी आँखें”ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही इन गीतों की धुन गूंजी, पूरा माल रोड तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। युवा, बुजुर्ग और पर्यटक सभी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। 
कार्यक्रम के दौरान कई दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा वातावरण यादगार बन गया। आयोजकों ने संजय सिंह की प्रस्तुति को महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में से एक बताया। सांस्कृतिक और संगीत प्रेमियों ने भी उनके गायन की भरपूर सराहना की। 
कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकार का अभिनंदन किया। संजय सिंह की यह यादगार प्रस्तुति इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल 2026 के सांस्कृतिक इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी और संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनकर रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.