दुर्ग

19वां छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल अधिवेशन दुर्ग में संपन्न, जीएसटी के कानूनी पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

39008062026122812whatsappimage2026-06-08at5.51.16pm(1).jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। टैक्स बार एसोसिएशन दुर्ग के तत्वावधान में 19वां छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल अधिवेशन रविवार को शिवनाथ नदी के समीप स्थित पृथ्वी पैलेस में आयोजित किया गया। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर सलाहकारों ने भाग लिया तथा जीएसटी कानून से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत सुश्री निधि यादव एवं सुश्री प्रेमलता द्वारा तिलक-रोली लगाकर किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सतीश कुमार अग्रवाल थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचंद जैन ने की। विशेष अतिथि के रूप में संजय शर्मा उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा एवं महासचिव शिव सोनी ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठा ठाकुर ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीचंद लेखवानी एवं शांति श्रीश्रीमाल ने किया।
अधिवेशन में रायपुर, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं एवं सीए सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
तकनीकी सत्र में जीएसटी अधिनियम 2017 के अध्याय-14 (निरीक्षण, तलाशी, जब्ती एवं गिरफ्तारी) विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। सत्र के वक्ता संजय शर्मा रहे तथा अध्यक्षता राजेश्वर राव ने की।

Image after paragraph

अपने व्याख्यान में संजय शर्मा ने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जीएसटी विभाग द्वारा निरीक्षण एवं तलाशी की कार्रवाई के दौरान कर सलाहकारों को अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना चाहिए तथा यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत विभाग एवं पोर्टल पर दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि व्यवसायियों के जीएसटी पोर्टल पर ई-मेल एवं मोबाइल नंबर व्यवसायी के ही दर्ज होने चाहिए, ताकि विभागीय सूचनाएं सीधे संबंधित व्यक्ति तक पहुंच सकें।
कार्यक्रम में प्रभांक ठाकुर, एस.एन. यदु, एल.एन. नेमा, धर्मेश शाह, दिलीप जैन, संजय चक्रवर्ती, आशीष मढ़रिया, प्रेमचंद देवांगन, राधेश्याम देवांगन, आनंद दीक्षित, मिलापचंद ओसवाल, किशोर पारख, एम.के. पाढ़ी, मोहम्मद इलियास, राजेश दीवान, नरेंद्र शर्मा, नितिन रुगटा, राकेश ढोडी, सुशील जैन, विजयंत पटेल, आशीष खंडेलवाल, संजय पांडे, दिग्विजय सिंह, भागवत गिरि गोस्वामी, दुष्यंत गिरि, सुनील विश्वकर्मा, अब्दुल नूर खान, मोहम्मद सलीम, संजय कंदोई, प्रवीण शर्मा, के.डी. वाधवानी, सुरेश शुक्ला, राजेंद्र तंबोली, सुशील राज साहू, शिशिर बेहरा, अनूप पुल, गोपाल अग्रवाल, माला सिंह, ऋषि अग्रवाल, संजय गोयल एवं सुनील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित रहे।
अंत में दुर्ग टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभांक ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया। अधिवेशन में जीएसटी कानून के व्यावहारिक एवं कानूनी पक्षों पर उपयोगी चर्चा हुई, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत लाभदायक बताया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.