
रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव (बंटी) ने ओडिशा से राज्यसभा सांसद, मेफेयर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के संस्थापक एवं चेयरमैन तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप कुमार राय से सौजन्य एवं आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद राय का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं विकासात्मक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। पार्षद मनीष यादव ने कहा कि सांसद दिलीप कुमार राय के लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव, उद्यमशील सोच और समाज के प्रति दृष्टिकोण से उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर मिला।
यादव ने कहा कि वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तित्व के साथ संवाद करते हुए यह अनुभव होता है कि जब अनुभव नई सोच और जनसेवा की ऊर्जा से जुड़ता है, तो भविष्य की अनेक संभावनाओं के द्वार खुलते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद राय का स्नेह, सहजता और मार्गदर्शन उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आत्मीय मुलाकात आने वाले समय में सार्थक विचारों, सकारात्मक प्रयासों और जनहित से जुड़ी नई संभावनाओं के लिए एक मजबूत आधार बनेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.