दुर्ग। सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (श्री साई मंदिर), सिविल लाइन, कसारीडीह दुर्ग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होने यह कार्यकारिणी नवनिर्वाचित सचिव धीरेन्द्र शर्मा से परामर्श उपरांत घोषित की है। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मुरलीधर राऊत, संतोष यदु, सह सचिव संतोष खिरोड़कर, कोषाध्यक्ष रामेन्द्र बंजारी, प्रचार मंत्री अजय सुरपाम, नारायणदत्त तिवारी बनाए गए है। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में रमेश शर्मा, रविन्द्र भटनागर, कौशल किशोर सिंह, रोमनाथ साहू, रमेश दीक्षित, सत्येन्द्र सिंह राजपूत, गणेश निर्मलकर, रवि भट्ट, राकेश सेन, प्रहलाद रुंगटा, विनय चंद्राकर को शामिल किया गया है। इसके अलावा समिति द्वारा मंदिर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 11 वरिष्ठ सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इनमें सुरेन्द्र शर्मा, विपिन बोहरा, डॉ. सुधीर हिशीकर, राधेश्याम अग्रवाल, डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ.एमके साहू, विमल सक्सेरिया,अजय तिवारी, नीतिन फूले, संजय दुबे, दशरथ साहू के नाम शामिल हैं। ये सभी वरिष्ठ सदस्य मंदिर से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजनों में कार्यकारिणी समिति का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा मंदिर के कार्यालयीन कार्यों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए श्रीधर भजने को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल ने कहा कि समिति का उद्देश्य साई मंदिर की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना तथा श्रद्धालुओं को मंदिर में व्यवस्थागत सुविधा उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं वरिष्ठजनों के सहयोग से मंदिर के विकास और सेवा कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया है। श्री साई मंदिर के नई कार्यकारिणी की घोषणा से समिति के सदस्यों के अलावा श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.