अंबिकापुर-रायपुर । प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो चुका है। कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के साथ साथ अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। सरगुजा संभाग में पिछले 10 सालों का रिकार्ड टूट गया। यहां तापमान में 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। यही वजह है कि लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। मैदानी इलाकों में तो तापमान और नीचे पहुंच गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट व बलरामपुर के सामरी पाट का तापमान 7-8 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार नवम्बर के प्रारम्भिक 18 दिनों के न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में 10 वर्ष के अंतराल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा है। पिछली बार सन 2014 में 17 नवम्बर को 9.9 और 18 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.