स्वास्थ्य

जिला अस्पताल में रक्त नहीं मिलने से युवती की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

191030620261022421001356439.jpg

दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 22 वर्षीय युवती को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण हुई मौत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक प्रभारी, जिला अस्पताल प्रबंधन सहित राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित युवती को लगभग 48 घंटे तक रक्त उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिला चिकित्सालय दुर्ग में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस ने अस्पताल की विभिन्न अव्यवस्थाओं, मॉर्च्यूरी और ब्लड बैंक की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए। यदि समय पर रक्त मिल जाता तो युवती की जान बचाई जा सकती थी। यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाती है।
कांग्रेस ने अस्पताल प्रशासन द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति पर भी सवाल उठाते हुए मामले की जांच जिला प्रशासन स्तर पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समिति से कराने की मांग की। बाकलीवाल ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस और जनसंगठन उग्र आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले नसबंदी शिविर में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद दो महिलाओं की मौत का मामला भी सामने आया था, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में शव संरक्षण के लिए उपयोग होने वाला डीप फ्रीजर पिछले लगभग पांच माह से खराब होने का आरोप लगाते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया। उनका कहना है कि इसके कारण शवों के संरक्षण में कठिनाई हो रही है और परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें ...
युवती की मौत की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
दोषी चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
जिला अस्पताल की रक्त उपलब्धता व्यवस्था की समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाए।
नसबंदी प्रकरण की पुनः समीक्षा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
मरर्च्यूरी के खराब डीप फ्रीजर को तत्काल बदला जाए।
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ऑडिट कराया जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेह व्यवस्था लागू की जाए।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंह दिकोला, प्रेमलता साहू, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, निकिता मिलिंद, राहुल शर्मा, आनंद कपूर, गुरदीप भाटिया, मुकेश साहू, खुर्शीद अहमद, मनीष सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.