होम / दुर्ग-भिलाई / श्री शनिदेव जन्मोत्सव पर विधायक ललित चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया, भक्तों को बांटा महाप्रसाद
दुर्ग-भिलाई
रिसाली/दुर्ग। न्याय के देवता श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रिसाली स्थित डीपीएस चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
विधायक ललित चंद्राकर ने विधि-विधान से श्री शनिदेव महाराज की पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि, "श्री शनिदेव महाराज हमें सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यही प्रार्थना है। शनि महाराज की कृपा से हमारे क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।"
-क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में सहभागिता ..
डीपीएस चौक के कार्यक्रम के अतिरिक्त विधायक श्री चंद्राकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित शनिदेव जयंती कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी स्थानों पर श्री शनिदेव महाराज का आशीर्वाद लिया तथा भक्तों से भेंट कर उन्हें शनिदेव जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भक्तों ने तेल, काले तिल, काले वस्त्र अर्पित कर शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में "जय शनिदेव महाराज" के जयकारों की गूंज रही।
पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक ललित चंद्राकर ने अपने हाथों से सभी भक्तजनों को महाप्रसाद का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महाप्रसाद ग्रहण करने से मन को शांति एवं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर आयोजन समितियों के पदाधिकारियों ने विधायक श्री चंद्राकर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रमों को सफल बनाने में क्षेत्र के वरिष्ठजन, महिला मंडल, युवा साथी एवं समस्त शनिभक्तों का विशेष योगदान रहा।
विधायक श्री चंद्राकर ने सभी आयोजन समितियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों का प्रसार होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शनिदेव जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.