होम / दुर्ग-भिलाई / हरेली पर सर्व यादव समाज ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
दुर्ग-भिलाई
अहिवारा। हरेली के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने समाज के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी बिसरा राम यादव से उनके निज निवास अहिवारा में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप एक पौधा भेंट किया गया।
इस दौरान सर्व यादव समाज दुर्ग के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सर्व यादव समाज दुर्ग के अध्यक्ष राजदीप यादव, महामंत्री ताम्रध्वज यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष हरीश यादव, उपाध्यक्ष महेश यादव, संरक्षक बोधन यादव, खेमसिंग यादव, पूर्व पार्षद मनीष यादव, मनोज यादव, निनी यादव सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
हरेली पर्व पर पौधा भेंट करने की पहल के माध्यम से समाज ने प्रकृति संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उपस्थित समाजजनों ने कहा कि हरेली केवल कृषि और प्रकृति से जुड़ा पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.