
धमतरी। सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी समितियां महादेव कावरे ने आज धमतरी जिले की गढ़ाडीह एवं कुहकुहा सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन गोदामों का जायजा लेते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधनों को दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने किसानों को समय पर खाद एवं बीज वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने समितियों को 100 प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी पैक्स समितियों को मल्टीपरपज पैक्स के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों एवं आम नागरिकों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। इसके तहत कई समितियों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सुविधाएं भी संचालित की जा रही हैं।
आयुक्त ने बताया कि कुछ पैक्स समितियों के माध्यम से जन औषधि केंद्रों का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सस्ती दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इसके अलावा डेयरी, मत्स्य पालन एवं वन समितियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं समिति प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.