ब्रेकिंग

74वें उर्स मुबारक में निकला शाही संदल, कव्वाली मुकाबले में झूमे श्रद्धालु

436150520261523111001265931.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्ला अलेह, पुराना बस स्टैंड दुर्ग के 74वें उर्स मुबारक (एकता उत्सव) के अवसर पर गुरुवार को भव्य शाही संदल निकाला गया। शाही संदल जामा मस्जिद के पास स्थित खादिम-ए-आस्ताना काबुली सरकार अनवर अली शाह के निवास से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए दरगाह शरीफ पहुंचा।
शाही संदल में मटका पार्टी, राष्ट्रीय बैंड पार्टी, नूरानी घोड़े, मलंगों का करिश्मा एवं आकर्षक लाइट डेकोरेशन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। शहरभर में विभिन्न स्थानों पर शाही संदल का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान सालाना उर्स पाक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का दस्तार पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश देशलहरा, पियूष देशलहरा, हाजी इसराइल बेग शाद सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

उर्स मुबारक के अंतर्गत 14 मई 2026 को कव्वाली की जंगी मुकाबला का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल सुल्तान साबरी कव्वाल एंड पार्टी, टीवी एवं रेडियो सिंगर दिल्ली का मुकाबला साकिब उमेर चिश्ती कव्वाल एंड पार्टी, टीवी एवं रेडियो सिंगर दिल्ली के साथ हुआ। यह मुकाबला देर रात से प्रातःकाल तक चलता रहा और श्रोताओं ने पूरी रात कव्वाली का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरजलाल बाकलीवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी दुर्ग  सुखनंदन राठौर उपस्थित रहे, जिन्हें काबुली अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि धीरजलाल बाकलीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्ग शहर की शालीन परंपरा में बाबा काबुली का उर्स पाक एकता उत्सव के रूप में मनाया जाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि 74वें वर्ष में प्रवेश करते हुए यह आयोजन कौमी एकता का संदेश दे रहा है, जिसमें सभी धर्म और वर्ग के लोगों का सहयोग दुर्ग शहर की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सालाना उर्स पाक कमेटी को बधाई दी।
अतिथियों का स्वागत प्रकाश देशलहरा, पियूष देशलहरा, अजहर जमील, हाजी इजराइल बेग शाद, अनीस रजा, अबरार पुवार, शमशेर सहित अन्य लोगों ने किया। कार्यक्रम का संचालन सालाना उर्स पाक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरैशी ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.