भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। महाविद्यालय के प्रमुख सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। तमाम संकायों के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थियों के द्वारा भारत की राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।

सात नवंबर शुक्रवार को राष्ट्र गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा एवं सभी संकाय के संकायाध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिर्बन चौधरी एवं सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में वंदे मातरम गीत के बारे में प्राचार्य द्वारा बताया गया एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण हेतु सभी को अभीप्रेरित किया गया। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम गीत का एक स्वर में गायन किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.