दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ दुर्ग जिला की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस जिला स्तरीय रूप से मनाने, संगठन के विस्तार तथा विभिन्न चिकित्सकों को दायित्व सौंपने पर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ दुर्ग जिला संयोजक डॉ. आदर्श त्रिवेदी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आगामी समय में चिकित्सा शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में सह संयोजक के रूप में डॉ. पी. एल. साव एवं डॉ. सीमा साहू, मीडिया प्रभारी डॉ. अंशुल मोदी, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. सुनील साहू, डॉ. अजय गजेंद्र एवं डॉ. सुधीर हिसीकर को जिम्मेदारी दी गई। वहीं विशेष सलाहकार के रूप में डॉ. राहुल गुलाटी तथा प्रवक्ता के रूप में डॉ. संजय गोयल को दायित्व सौंपा गया।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. रौनक दानी, डॉ. तरुण नायक, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. रूपेंद्र वर्मा, डॉ. वैशाली भगत, डॉ. प्रयाग दरवाई, डॉ. आशमा खातून, डॉ. अविनाश शुक्ला, डॉ. टी. डी. टंडन, डॉ. योगेंद्र साहू, डॉ. अखिलेश्वर सिंह, डॉ. सत्येंद्र तिवारी, डॉ. पवन जंघेल, डॉ. बृजलाल सारवा, डॉ. लक्ष्मण दीक्षित, डॉ. सतीश बंजारे, महेंद्र कुमार सिन्हा एवं हरिकीर्तन चौहान को जिम्मेदारी प्रदान की गई।
इसके अलावा दुर्ग चंडी मंदिर संयोजक के रूप में डॉ. विजय गुप्ता, पटरी पार संयोजक के रूप में डॉ. अखिलेश रॉय, धमधा संयोजक के रूप में डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल एवं डॉ. अनूप गौतम तथा दुर्ग शहर संयोजक के रूप में डॉ. रमा रॉय को प्रभार सौंपा गया। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ दुर्ग जिला के संयोजक डॉ. आदर्श त्रिवेदी द्वारा दी गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.