खेल

दुर्ग पुलिस के जवानों ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब किया अपने नाम

22510032025121611whatsappimage2025-03-10at5.43.38pm.jpeg

-पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का किया समापन
-जिला बालोद, बेमेतरा, दुर्ग पुलिस के 100 से अधिक जवानों ने 25 से अधिक खेल इवेंट में दिखाया दमखम
दुर्ग।
10 मार्च 2025 को अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का समापन प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई के परेड ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से), पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से), पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग थे।

Image after paragraph


-प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन..
प्रतियोगिता का आयोजन 06 मार्च से 10 मार्च 2025 तक जिला-दुर्ग के विभिन्न स्थलों पर किया गया, जिसमें दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों के करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेलों में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बॉक्सिंग, जूडो, वुशू एवं एथलेटिक्स एवं अन्य खेल शामिल थे।
समापन समारोह में अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जिला-दुर्ग ने मुख्य अतिथियों का कैप एवं बैच लगाकर स्वागत किया।
-मुख्य अतिथियों का प्रेरणादायक संबोधन..
समारोह में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, समर्पण एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है।

Image after paragraph


-ओवरऑल चैंपियनशिप पर दुर्ग का कब्जा
एथलेटिक्स और टीम गेम्स के विजेताओं को स्वर्ण एवं रजत पदकों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने 30 गोल्ड एवं 29 सिल्वर मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं आयोजन समिति की खिलाड़ियों ने सराहना की। समापन समारोह का संचालन श्रीमती ममता ध्रुव द्वारा किया गया एवं अंत में  सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामकृष्ण साहू (पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा),  सूरजन राम भगत (पुलिस अधीक्षक, बालोद),  राजेश कुकरेजा (सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई), श्रीमती गायत्री सिंह (सेनानी, 7वीं वाहिनी, छसबल भिलाई),  चिराग जैन (भा.पु. से.)(नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
65529062025140005newspaper_compressed_page-0001(1).jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.