दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-02 के तहत दुर्ग जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 269 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण के बाद शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया गया है। यह कार्य कलेक्टर दुर्ग अभिजित सिंह के आदेश एवं मार्गदर्शन में किया गया।
जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे ने बताया कि जनपद पंचायत पाटन से 110 तथा जनपद पंचायत धमधा से 159 हितग्राहियों के शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद राशि जारी करने हेतु मांग पत्र भेजे गए थे। इसके आधार पर शासन द्वारा प्रत्येक हितग्राही के खाते में डीबीटी माध्यम से 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई।
इस प्रकार कुल 32 लाख 28 हजार रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई है। जिला पंचायत द्वारा संबंधित जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि जिन हितग्राहियों के घरों में शौचालय निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनके मांग पत्र शीघ्र जिला पंचायत को भेजे जाएं ताकि समय पर राशि जारी की जा सके।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों का तत्काल भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-02 अब अंतिम चरण में है तथा आगामी वित्तीय वर्ष से भारत सरकार द्वारा फेस-03 प्रारंभ किया जाएगा। ऐसे में पूर्व में किसी भी योजना से लाभान्वित नहीं हुए पात्र हितग्राहियों को वर्ष 2026-27 में प्राप्त मांग पत्र एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
शासन के निर्देशानुसार जिन हितग्राहियों को नई प्रशासकीय स्वीकृति दी जाएगी, उन्हें अक्टूबर माह तक शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा, ताकि दिसंबर माह तक सभी पात्र हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.