ब्रेकिंग

दुर्गश्री फेडरेशन की प्रगति एवं साथी बाजार परियोजना पर समीक्षा बैठक में विस्तृत चर्चा

47515052026131923whatsappimage2026-05-15at6.44.56pm.jpeg


दुर्ग। आज जिला पंचायत दुर्ग सभागृह में साथी परियोजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा की गई।
कार्यक्रम में नाफेड से सीनियर मैनेजर पूजा टामटे, सीनियर मैनेजर लिसा भट्टाचार्य, स्टेट हेड अनुराग लल्ल एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर मनीष शाहा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान तुलसी किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के पदाधिकारियों द्वारा साथी बाजार दुर्ग में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर दुर्गश्री किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष योगेश सोनकर, उपाध्यक्ष निधि चंद्राकर एवं सचिव महेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक में परियोजना की प्रगति, संचालन व्यवस्था एवं किसानों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इसी क्रम में नई दिल्ली नाफेड एवं संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दुर्ग श्री फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. योगेश सोनकर ने फेडरेशन के निर्माण कार्यों एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
उन्होंने अवगत कराया कि दुर्गश्री फेडरेशन के निर्माण कार्य का प्रारंभ कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत सिविल कार्य हेतु निविदा जारी कर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके पश्चात प्री-फेब्रिकेशन स्ट्रक्चर के माध्यम से लगभग 150 उद्यम स्थलों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनका व्यय निविदा प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उद्यमियों द्वारा किया जाएगा।
डॉ. सोनकर ने बताया कि साथी बाजार दुर्ग का भूमि पूजन 20 फरवरी 2026 को कृषि मंत्री राम विचार नेताम, शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव तथा बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष  चन्द्रहास चन्द्राकर द्वारा संपन्न किया गया था। इसी अवसर पर तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई सहित चार अन्य संस्थानों के साथ एमओयू (MoU) भी संपन्न किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि साथी परियोजना के सफल संचालन में जिला प्रशासन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे फेडरेशन अपने निर्धारित लक्ष्यों की ओर निरंतर अग्रसर है।
फेडरेशन के सचिव महेंद्र सिन्हा ने जानकारी दी कि अब तक 10 से 12 FPO को फेडरेशन से जोड़ा जा चुका है। उपाध्यक्ष निधि चंद्राकर ने बताया कि जिले की CSR योजनाओं से समन्वय स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
वंदना मैडम द्वारा जानकारी दी गई कि विभिन्न बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस, शॉप इंश्योरेंस सहित कई प्रकार की बीमा योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
नाफेड की ओर से पूजा टामटे ने बताया कि नाफेड द्वारा भी इंश्योरेंस एवं अन्य गतिविधियों को गति प्रदान की जा रही है तथा फेडरेशन को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे सदस्यों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी प्रयासों की सराहना की।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.