दुर्ग। दुर्ग में हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्ला अलैह के 74वें उर्स मुबारक के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
इसी संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रिचा मिश्रा ने सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा एवं कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में तय किया गया कि रायपुर-भिलाई की ओर से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग नया बस स्टैंड में की जाएगी। वहीं उतई, मड़ौदा और रिसाली क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए गवर्नमेंट हाई स्कूल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पुलगांव और बालोद रोड की ओर से आने वाले वाहन पुलिस लाइन में पार्क किए जाएंगे। इसके अलावा बेमेतरा साइड से आने वाले सभी वाहनों को भी नया बस स्टैंड में पार्किंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा सभी निर्धारित स्थलों पर पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की जा रही है। आम नागरिकों एवं उर्स में शामिल होने वाले जायरीन से यातायात विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर यातायात निरीक्षक श्री चंद्रा भी उपस्थित रहे। सालाना उर्स पाक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरेशी ने उक्त जानकारी दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.