ब्रेकिंग

मजदूर दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने श्रमिकों को वितरित किए गमछे

38902052026120648whatsappimage2026-05-02at5.35.17pm.jpeg

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर दुर्ग शहर में श्रमिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, दुर्ग द्वारा विशेष पहल की गई। महापौर अल्का बाघमार के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न स्थानों पर मजदूरों को धूप से बचाव के लिए गमछों का वितरण किया गया।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर मजदूरों को गमछे वितरित किए और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उल्लेख साहू, मंत्री उमंग ताम्रकार सहित राहुल सिंह, निखिल शर्मा, आर्यश राजपूत, साहिल चंद्राकर, प्रतीक, तन्मय और प्रभात तिवारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस पहल को श्रमिकों ने सराहा और कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास भी गर्मी के मौसम में उनके लिए बड़ी राहत लेकर आते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.