-गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी द्वारा 23 अप्रेल को समाज द्वारा निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा
रायपुर। रविवार को भगवान विष्णु के छटवे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया का कार्यक्रम समाज द्वारा मनाया गया। समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया की हम सबके आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अभिषेक, श्रृंगार, पूजा -अर्चना कर, 56 भोग लगाकर की गई महाआरती। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को अक्षय तृतीया के रूप मे मनाया जाता है आज ही के दिन दुस्टो का अंत करने के लिए भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप मे अवतार लिए थे। समाज के उपाध्यक्ष डॉ. विकास पाठक ने बताया की भगवान परशुराम हम सबके आराध्य है परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओ ने बच्चो के लिए धार्मिक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जिसमे बच्चो द्वारा धार्मिक प्रश्नोंत्तर, नृत्य -संगीत फेंसी ड्रेस एवं विभिन्न कार्यक्रम किये गए। की आज भगवान परशुराम जी का अभिषेक पूजा -अर्चना,श्रृंगार 56 भोग लगाकर कर की गई महाआरती और साथ ही आने वाले 23 अप्रेल 2026 को समाज द्वारा भगवान परशुराम जी की निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा। यह शोभायात्रा परशुराम भवन से प्रारम्भ होकर गुढ़ियारी भ्रमण करते हुए पुनः परशुराम भवन परशुराम जन्मोत्सव पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक रामचंद्र जोशी, ओमप्रकाश बाबला, जोहरी लाल शर्मा, रामरतन जोशी, शंकर लाल जोशी, श्रवण शर्मा, पंडित घनश्याम पारीक, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण जोशी, पवन शर्मा , हेमंत पोरहित, प्रदीप पुरोहित, अशोक शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, समाज के अन्य सदस्य सदस्यों के साथ समाज की महिलाये भी उपस्थित हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.