ब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज़ के "आनंद सरोवर" बघेरा दुर्ग में "संस्कार" समर कैंप-2026

31318042026121827whatsappimage2026-04-18at5.47.15pm.jpeg

-बच्चों की छुट्टियों को बनाएगा क्रिएटिव, सीखेंगे डांस-संगीत जल्दी करें निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन
 दुर्ग।
"संस्कार" समर कैंप 2026 : बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां लगने वाली हैं, ऐसे में अक्सर अभिभावक सोचते हैं कि इन छुट्टियों को सिर्फ आराम में बिताने के बजाय अगर बच्चा कुछ नया सीख ले, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। इसी को लेकर ब्रह्माकुमारीज़ के बघेरा दुर्ग में "संस्कार"- 'समर कैंप 2026’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां बच्चों को खेल-खेल में कई नई स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा।
कई क्रिएटिव एक्टिविटीज शामिल ..
ब्रह्माकुमारीज़ दुर्ग की संचालिका रीटा दीदी ने इस कैंप के विषय मे बताया श्रेष्ठ संस्कार से ही श्रेष्ठ संसार का निर्माण होता है "संस्कार" समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के मूल संस्कारों जैसे अनुशासन, बड़ों के प्रति सम्मान, दृढ़ संकल्प से कैसे सफलता को प्राप्त करें, इस पर यह समर कैंप पूरा केद्रिंत होगा इसके अलावा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। यहां संगीत, डांस, पेंटिंग जैसी क्रिएटिव एक्टिविटीज के साथ-साथ योग, की भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
3 मई से 10 मई तक आयोजित होगा कैंप..
यह "संस्कार" समर कैंप 3 मई से 10 मई तक आयोजित होगी। प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक क्लासेस लगेंगी, ताकि बच्चे दिन की शुरुआत कुछ नया सीखते हुए कर सकें।
जल्द कराएं निःशुल्क रजिस्ट्रेशन..
कैंप में सीटें सीमित हैं, इसलिए अभिभावकों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है। इसमें शामिल होने के लिए 91 75877 15133 फोन नम्बर पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है ।
यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ के बघेरा स्थित "आनंद सरोवर" में होगा । शहर के कोलाहल से दूर शांत और सुरम्य और अध्यात्मिक वातावरण में बच्चों के संस्कार परिवर्तन में यह स्थल बहुत मदद करता है ।अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की छुट्टियां मजेदार होने के साथ-साथ सीखने वाले भी बनें और श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण हो, तो यह समर कैंप एक शानदार मौका हो सकता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.