दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वीएलसी घटक के ऐसे हितग्राही, जिन्होंने मकान निर्माण हेतु आवेदन तो किया है लेकिन किसी कारणवश कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए नगर निगम दुर्ग द्वारा विशेष पहल की गई। कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त सुमित कुमार अग्रवाल ने रविवार को डाटा सेंटर दुर्ग में बैठक लेकर हितग्राहियों से सीधे संवाद किया।
बैठक में उपस्थित हितग्राहियों से आयुक्त ने व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा। कई हितग्राहियों ने आर्थिक अभाव, तो कुछ ने ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य नहीं करने की शिकायत रखी। वहीं कुछ ने शुभ मुहूर्त का इंतजार करने की बात कही। आयुक्त ने सभी को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रेरित करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
88 में 36 हितग्राही रहे उपस्थित, 20 ने दी सहमति
बैठक में कुल 88 हितग्राहियों में से 36 उपस्थित हुए। विस्तृत चर्चा और समझाइश के बाद लगभग 20 हितग्राहियों ने अपने मकान निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की सहमति व्यक्त की।
नगर निगम का उद्देश्य ऐसे सभी हितग्राहियों को सहयोग प्रदान करना है, जो किसी भी कारण से अपना आवास निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे हैं। आयुक्त ने आश्वस्त किया कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें उनके सपनों का घर दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.