ब्रेकिंग

रामानुजगंज में 20 अप्रैल से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां बच्चों को मोबाइल से दूर रखना अभिभावकों के लिए बड़ी चुनौती

812170420261021511001138324.jpg

रामानुजगंज। क्षेत्र में 20 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ होने जा रही हैं। इस दौरान अभिभावकों के सामने बच्चों को मोबाइल से दूर रखते हुए उनके बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करना एक बड़ी चुनौती बनकर उभरेगा। भीषण गर्मी के चलते जहां बच्चे अधिकतर समय घरों में ही रहेंगे, वहीं मोबाइल के प्रति उनका आकर्षण बढ़ने की संभावना भी अधिक रहेगी।
इस संबंध में विभिन्न शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने अपने सुझाव साझा किए हैं। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेंद्र वाजपेई ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को छुट्टियों के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों की ओर अग्रेषित करें। साथ ही बच्चों को अपने मित्रों के साथ समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे उनका मानसिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके।

रामानुजगंज नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को मोबाइल से दूर रखना वास्तव में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे स्वयं भी बच्चों के सामने मोबाइल का उपयोग सीमित करें और केवल आवश्यकता होने पर ही इसका प्रयोग करें। उनका कहना है कि बच्चे अपने अभिभावकों के व्यवहार से ही सीखते हैं।
सुभद्रा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक जितेंद्र पांडे ने सुझाव दिया कि बच्चों को मोबाइल का उपयोग समय-सीमा निर्धारित कर ही करने दिया जाए। यदि बच्चे बिना किसी समय-सीमा के लगातार मोबाइल का उपयोग करते हैं, तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय देने से बच्चों में धीरे-धीरे अनुशासन विकसित होता है और वे उसी के अनुरूप व्यवहार करने लगते हैं।

वहीं प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश सोनी ने कहा कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए अभिभावकों को उनके साथ अधिक समय बिताना चाहिए। बच्चों के साथ घूमने जाएं, उनसे संवाद करें तथा उनकी रुचि के अनुसार अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उन्हें प्रोत्साहित करें।
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए जहां आराम का समय होती हैं, वहीं यह उनके सर्वांगीण विकास का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में अभिभावकों की सजगता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक हो जाती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.