ब्रेकिंग

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भिलाई में महिला मोर्चा की स्कूटी रैली

292170420261100081001138398.jpg

 

Image after paragraph

भिलाई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिलाई द्वारा भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में दुर्ग महिला मोर्चा की भी सक्रिय सहभागिता रही।
रैली भिलाई जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर सुपेला चौक, गदा चौक, इंदिरा चौक, बघवा चौक, मौर्य टॉकीज एवं आकाश गंगा मार्ग से होते हुए पुनः जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य रहा।
इस अवसर पर भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवडा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महामंत्री सुषमा जेठानी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, दुर्ग जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं की नीति निर्माण और राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस पहल को देश की मातृशक्ति के सम्मान से जोड़ते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया।
उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों का सम्मान है। इससे महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और समृद्धि के नए अवसर मिलेंगे तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका और अधिक मजबूत होगी।
रैली में भिलाई और दुर्ग के महिला मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.